पात्रता
कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों के लिए
हिंदी और English दोनों माध्यम
यह पृष्ठ परीक्षा के उद्देश्य, पात्रता, पुरस्कार, तिथियाँ और संपर्क जानकारी को एक समर्पित स्थान पर प्रस्तुत करता है।
स्वर्गीय श्री दीवान सिंह खेतवाल उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद स्थित कृषि इंटर कॉलेज, दोफाड़, के प्रधानाचार्य थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामीण शिक्षा के उत्थान को समर्पित किया। अपने स्नेह, संवेदना और दूरदर्शी सोच से उन्होंने असंख्य ग्रामीण बच्चों के सपनों को नवीन आकार दिया और उन्हें उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा उनकी उसी प्रेरणादायी विरासत को एक नमन है। यह एक ऐसा प्रयास है, जो छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान कर अगली पीढ़ी को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
ग्रामीण बच्चों को प्रतियोगिता का अनुभव देना, ताकि वे बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की तैयारी कर सकें।
गाँव-गाँव में छिपी प्रतिभाओं की पहचान करना, और उन्हें आगे बढ़ने के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना।
शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, और पुरस्कारों के माध्यम से यह संदेश देना कि शिक्षा ही सच्चा सम्मान है।
कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों के लिए
हिंदी और English दोनों माध्यम
परीक्षा का सिलेबस CBSE, ICSE और UP Board स्कूलों के सामान्य पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।
विद्यार्थियों को किसी अतिरिक्त तैयारी की आवश्यकता नहीं है।
₹3100
₹2100
₹1100